Tuesday 19 August 2014

आकाशवाणी धुले यहां सम्पन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस

आकाशवाणी केंद्र धुले यहाँ ६८ वा स्वतंत्रता दिवस दिनांक १५ अगस्त २०१४ को उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ


    

      आकर्षक रंगोलिसे सजे राष्ट्रध्वज के स्तम्भ पर  कार्यालय प्रमुख श्री विजय दलवी इन्होने ध्वजारोहण किया। इस समय आकाशवाणी एवं दूरदर्शन लघुक्षेपण केंद्र के सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा ध्वजवंदन किया गया। 

      स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय के प्रतीक्षालयमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और आकाशवाणी के तकनिकी विभाग के प्रमुख श्री विजय चौधरी इन्होने राष्ट्रपिता के प्रतिमा को माल्यार्पण किया और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनके प्रतिमाको दूरदर्शन केंद्र के सहाय्यक अभियंता श्री. पाटिल साहब इन्होने माल्यार्पण किया।  कार्यालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी गण द्वारा दोनोंही महापुरुषोंको वंदन किया गया।   

      ध्वजारोहण के बाद आकाशवाणी धुले के केंद्र प्रमुख श्री विजय दलवी इन्होने सम्बोधित करते हुए कहा की '' आज से हमारे प्रसारण की अवधी बढ़ी है।  और साथ ही हमारी जिम्मेदारी भी।  इस जिम्मेदारीको आप सभी की  सहायतासे हम निर्वहन करेंगे। आकाशवाणी धुले के दूररदराज के सभी प्रिय श्रोताओंको इस स्वतंत्रता दिवस से पूरी स्वतंत्रता है के वह अपने प्रिय आकाशवाणी धुले के कार्यक्रम अब प्रातः ६ बजे से देर रात ११ बजे तक् सुन सकते है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये।'' 

       स्वतंत्रता दिवस को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रसारण निष्पादक श्री राजेश शेजवले और उद्घोषिका श्रीमती कविता आत्राम इनके हाथो वृक्षारोपण किया गया 
    

       इस समारोह  में तकनिकी विभाग के श्री. दौलत पवार, श्री. राजेंद्र कुमावत, श्री. साहेबराव बहिरम, श्री. नागोनाथ मोरे, कार्यक्रम विभाग के प्रसारण निष्पादक श्री राजेश शेजवले, ग्रंथालय एवं सुचना सहायक श्री. यशवंत कवटे तथा उद्घोषिका श्रीमती कविता आत्राम प्रशासनिक विभाग के दिलीप अमृतकर, मधुसूदन मूले और कार्यालयीन सहायक श्री. राहुल गवले, श्री. गोपाल पवार, श्री. मानसिंग पाड़वी, तथा मेस्को सुरक्षाकर्मी श्री. कोडगिर, श्री. खैरनार श्री. बागुल उपस्थित थे।   

2 comments: